आनंदपुरी: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन 23 और 25 फरवरी को, नाहरपुरा में हुई बैठक
विधानसभा क्षेत्र बागीदौरा के पंचायत समिति आनन्दपुरी और नाहरपुरा में मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन की तैयारी बैठक पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया के नाहरपुरा निवास पर हुई। इसमें मालवीया ने बताया कि जब वे सरकार में मंत्री थे तो रोजगार गारंटी में राजस्थान में 54 लाख और बांसवाड़ा में 3 लाख लोग काम करते थे।