आनंदपुरी: आनंदपुरी में मुख्य दाहोद मार्ग पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, सड़क तक फैली चिंगारियां
आनंदपुरी कस्बे के मुख्य दाहोद मार्ग पर अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने के साथ आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकली तेज चिंगारियां सड़क तक फैल गईं, जिससे मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।