आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र के वार्डन पर युवक का पीछा कर डराने का आरोप, सुरक्षा की मांग की गई
थाना क्षेत्र के टामटीया गांव निवासी प्रकाशचन्द्र पुत्र लक्ष्मणलाल कलासुआ ने एक वार्डन पर पीछा कर भयभीत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना आनंदपुरी में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पीड़ित ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को भी ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।