सोरांव: मऊआइमा इलाके के बांका जलालपुर में गाली गुप्ता का विरोध करने पर युवक के साथ की गई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के दो लोगों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राजेंद्र ने शनिवार को पुलिस को लिखित तहरीर दी।