Iरामपुर महोत्सव में एयर रेड मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, डीएम की मौजूदगी में हुआ राहत-बचाव का प्रदर्शन
जनपद बाराबंकी के रामपुर महोत्सव, जहांगीराबाद में आपातकालीन परिस्थितियों एवं हवाई हमले जैसी संभावित परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एयर रेड मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया
इस दौरान घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आग पर नियंत्रण पाने, प्राथमिक उपचार व चिकित्सा सहायता प्रदान करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गतिविधियों का अभ्यास किया गया
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से विभागों की तैयारियों व आपसी समन्वय को परखा जा सकता है, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया से जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है
#Barabanki #RampurMahotsav #MockDrill #AirRaidMockDrill #CivilDefence
Nawabganj, Barabanki | Nov 22, 2026