बाराबंकी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का विशेष अभियान दिवस, मंडलायुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज जनपद के सभी 2768 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया
अभियान के दौरान सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, नाम एवं विवरणों में संशोधन तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की कार्यवाही करते रहे
आयुक्त अयोध्या मंडल / रोल प्रेक्षक राजेश कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 268-बाराबंकी के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान सेंट्रल एकेडमी स्कूल आवास विकास, जय हिंद इंटर कॉलेज आवास विकास, रामसेवक इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल व उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल के बूथों का निरीक्षण कर फार्म-6, 7 एवं 8 की स्थिति की जानकारी ली
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए और प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण किया जाए
जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे http://voters.eci.gov.in पर अपना नाम अवश्य जांच लें, कोई मतदाता न छूटे
#Barabanki #VoterList #SSR2027 #ElectionCommission #UP