बाराबंकी में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज-06” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
जनपद के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई
महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेन्स सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जागरूक किया गया
#Barabanki #MissionShakti #MissionShaktiPhase6 #BarabankiPolice #UPPolice