#अलर्ट रहे और अपनी #वोट सुरक्षित रखें..!
#विधायकी के चुनाव की तैयारियां जोरो से चल रही हैं, वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे है, अभी अपना और अपने परिवार की #वोट जुड़वा लीजिए, बाद में सिर्फ #दोष देते नजर आओगे कि मेरा वोट काट दिया गया। इसलिए पहले से ही जाकर अपने बूथ पर वोट सुरक्षित कर ले, यह बात हर वोटर के लिए है। बाद में सिर्फ बाते बनाते रह जाएंगे और #सरकार कोई और बना ले जाएगा। जितना प्रशासन अभी मेहनत कर रहा है उसमें की थोड़ी से मेहनत आप कर लीजिए तो आपकी वोट पक्की हो जाएगी और आपकी सरकार भी।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के विशेष अभियान दिवस पर डीएम एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
बाराबंकी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 21 एवं 22 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा जैदपुर के प्राथमिक विद्यालय नेवली में स्थापित मतदेय स्थल (बूथ संख्या-333) तथा विधानसभा हैदरगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठी में स्थापित मतदेय स्थल (बूथ संख्या-26 एवं 27) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ निर्धारित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने, अपात्र एवं मृतक मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों के नियमानुसार परीक्षण तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन संबंधी कार्यवाही पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करें। विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं ऐसे पात्र नागरिकों, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, को जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण कराया जाए। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ
श्री अमित सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 268-बाराबंकी के मतदान केंद्र रामसेवक इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल, आवास विकास कॉलोनी के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, प्राप्त दावे एवं आपत्तियों तथा फार्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बीएलओ रजिस्टर एवं उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सारिणी के अनुरूप पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए। पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने तथा त्रुटियों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मतदाताओं से #अपील
जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे अपनी एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर 'Search in Electoral Roll' विकल्प के माध्यम से EPIC नंबर अथवा व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर अपना नाम खोज सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है तो फार्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने हेतु आवेदन करें। नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 तथा अपात्र प्रविष्टियों के संबंध में फार्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें, परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी जागरूक करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कोई मतदाता न छूटे!