रामसनेहीघाट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 406 जोड़ों का हुआ विवाह, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दिया आशीर्वाद
आज दिनांक 21 नवम्बर 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मिनी स्टेडियम रामसनेहीघाट बाराबंकी में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
उक्त कार्यक्रम में 401 हिन्दू तथा 05 मुस्लिम कुल 406 वैवाहिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया
कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री सतीश चन्द्र शर्मा, माननीय मंत्री खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया गया तथा विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये
माननीय मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व की सरकार में शादी हेतु 20 हजार की सहायता दी जाती थी, परन्तु मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में योजना में प्रति वैवाहिक जोड़ा एक लाख रुपये का बजट रखा गया है
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे
#Barabanki #Ramsanehighat #SamuhikVivah #MukhyamantriSamuhikVivahYojana #UP