पोड़ैयाहाट: समाहरणालय से सटे काली पीठ रोड पर घटिया सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप
समाहरणालय से सटे काली पीठ रोड पर घटिया सड़क निर्माण का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस सड़क पर एक भी योजना की जानकारी देने वाला बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। स्थानीय मुखिया की माने तो काम होते वक्त ना तो वहां JEरहते हैं न ही ठेकेदार। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री काफी घटिया किस्म की है उन्होंने इसके जांच की मांग की है।