Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

नालंदा मे यही मिलता है बच्चो का बेहतर शिक्षा / प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी #nalandadistrict

Bihar, Nalanda | Feb 20, 2022

MORE NEWS

01.प्रेस विज्ञप्ति
      नालंदा।
-------------------

दिनांक: 07 अगस्त 2026
स्थान: आत्मा सभागार, बिहारशरीफ (नालंदा)

**दलहन की वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन**

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), नालंदा द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को आत्मा सभागार, बिहारशरीफ में "दलहन की वैज्ञानिक खेती" विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को दलहन, विशेषकर अरहर (तूर) की वैज्ञानिक खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करना था।
कार्यक्रम में जिले के सभी 20 प्रखंडों से लगभग 150 प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए। साथ ही सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि | आत्मा की प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM), सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM) एवं आत्मा नालंदा की प्रीति कुमारी सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नालंदा श्री धनंजय कुमार सिंह ने सभी किसानों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जिले में दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार, उत्पादकता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसानों की आय में वृद्धि की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), हरनौत के वैज्ञानिक श्री उमेश नारायण उमेश ने अरहर की वैज्ञानिक खेती पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अरहर की खेती के लिए जल निकास वाली दोमट अथवा बलुई दोमट भूमि सर्वोत्तम होती है। किसानों को प्रमाणित एवं उन्नत किस्मों का चयन कर समय पर बुवाई करनी चाहिए।
उन्होंने किसानों को निम्न महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दीं—
खेत की 2–3 बार अच्छी जुताई कर समतल एवं भुरभुरी भूमि तैयार करें।
प्रमाणित एवं रोगमुक्त बीज का उपयोग करें तथा बुवाई से पूर्व राइजोबियम एवं पीएसबी कल्चर से बीजोपचार अवश्य करें।
अनुशंसित दूरी पर कतारों में बुवाई करने से पौधों का उचित विकास होता है।
मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें तथा सल्फर एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी उपयोग करें।
समय-समय पर खरपतवार नियंत्रण, जल निकासी तथा आवश्यक सिंचाई की व्यवस्था करें।
फली छेदक एवं अन्य कीटों की नियमित निगरानी कर समेकित कीट प्रबंधन (IPM) अपनाएं।
फसल पकने पर समय पर कटाई एवं उचित भंडारण से उपज की गुणवत्ता बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान अरहर की उपज एवं गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण ने किसानों को दाल मिल की उपयोगिता, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं बेहतर विपणन के संबंध में जानकारी दी तथा बताया कि प्रसंस्करण के माध्यम से किसान अपनी आय में अतिरिक्त वृद्धि कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया तथा वैज्ञानिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया गया। किसानों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
जारीकर्ता:
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), नालंदा।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Agriculture, Government of Bihar

01.प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ------------------- दिनांक: 07 अगस्त 2026 स्थान: आत्मा सभागार, बिहारशरीफ (नालंदा) **दलहन की वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन** कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), नालंदा द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को आत्मा सभागार, बिहारशरीफ में "दलहन की वैज्ञानिक खेती" विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को दलहन, विशेषकर अरहर (तूर) की वैज्ञानिक खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करना था। कार्यक्रम में जिले के सभी 20 प्रखंडों से लगभग 150 प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए। साथ ही सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि | आत्मा की प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM), सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM) एवं आत्मा नालंदा की प्रीति कुमारी सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नालंदा श्री धनंजय कुमार सिंह ने सभी किसानों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जिले में दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार, उत्पादकता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसानों की आय में वृद्धि की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का भी आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), हरनौत के वैज्ञानिक श्री उमेश नारायण उमेश ने अरहर की वैज्ञानिक खेती पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अरहर की खेती के लिए जल निकास वाली दोमट अथवा बलुई दोमट भूमि सर्वोत्तम होती है। किसानों को प्रमाणित एवं उन्नत किस्मों का चयन कर समय पर बुवाई करनी चाहिए। उन्होंने किसानों को निम्न महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दीं— खेत की 2–3 बार अच्छी जुताई कर समतल एवं भुरभुरी भूमि तैयार करें। प्रमाणित एवं रोगमुक्त बीज का उपयोग करें तथा बुवाई से पूर्व राइजोबियम एवं पीएसबी कल्चर से बीजोपचार अवश्य करें। अनुशंसित दूरी पर कतारों में बुवाई करने से पौधों का उचित विकास होता है। मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें तथा सल्फर एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी उपयोग करें। समय-समय पर खरपतवार नियंत्रण, जल निकासी तथा आवश्यक सिंचाई की व्यवस्था करें। फली छेदक एवं अन्य कीटों की नियमित निगरानी कर समेकित कीट प्रबंधन (IPM) अपनाएं। फसल पकने पर समय पर कटाई एवं उचित भंडारण से उपज की गुणवत्ता बनी रहती है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान अरहर की उपज एवं गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण ने किसानों को दाल मिल की उपयोगिता, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं बेहतर विपणन के संबंध में जानकारी दी तथा बताया कि प्रसंस्करण के माध्यम से किसान अपनी आय में अतिरिक्त वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया तथा वैज्ञानिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया गया। किसानों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। जारीकर्ता: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), नालंदा। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026

प्रेस विज्ञप्ति- 2
नालंदा।
....….................

 *असामाजिक तत्वों पर सख्त नकेल : बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन, महिला थाना और जिला प्रोग्राम कार्यालय की बालिकाओं के साथ संयुक्त बैठक।* 

 दिनांक 1 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों के आलोक में आज दिनांक 7.8.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी (बिहार शरीफ), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) एवं SHO महिला थाना द्वारा बिहार शरीफ मे विद्यालय की बालिकाओं के साथ एक अनुवर्ती संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस संवाद कार्यक्रम में शहर की बालिकाओं ने अपनी सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं और असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के सेवन, नशे (ड्रग्स) की आपूर्ति तथा आने-जाने वाली लड़कियों पर कमेंट  कसने/छेड़खानी करने वाले प्रमुख स्थानों (अड्डों) की विस्तृत जानकारी दी।
बालिकाओं द्वारा चिन्हित प्रमुख संवेदनशील स्थान:
    • धनेश्वर घाट मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र
    • खंदक पर
    • डोमिनोज के बगल वाली गली
    • गढ़ पर सर्कस मैदान (नगर निगम के पास)
    • नवाब रोड शंकर जी के मंदिर के पास
    • नई सराय (गौरागढ़ कन्या मध्य विद्यालय के पीछे)
    • रामचंद्रपुर बस स्टैंड के अंदर स्थित गली
    • टिकुली पर (मुहद्दी नगर स्कूल के पास)
    • सर्वोदय नगर जीवन दीप पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र 
    • एब्म एसoएसo  बालिका उच्च विद्यालय के गेट के अपोज़िट में | 
प्रशासनिक निर्देश एवं कार्य योजना:
    • 10 दिनों में होगी स्थिति की समीक्षा: अनुमंडल पदाधिकारी (बिहार शरीफ) ने बालिकाओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए सभी चिन्हित स्थलों पर कड़ी प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले 10 दिनों के भीतर पुन: संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अद्यतन स्थिति (Progress Review) की समीक्षा की जाएगी।
    • 'रोको और टोको' अभियान: बैठक में उपस्थित सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं जिला परियोजना प्रबंधक ने सुझाव दिया कि चिन्हित स्थलों पर 'रोको और टोको' अभियान चलाया जाएगा। किसी भी स्थान पर अनावश्यक रूप से अधिक संख्या में एकत्र लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम हो सके।
    • व्यापक मीडिया प्रचार-प्रसार: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में की जाने वाली पुलिस कार्रवाई, 112, 181, 1098 पर प्राप्त शिकायतें, चिह्नित स्थानों पर 112 की  तैनाती  और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा जानकारी को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कि जाएगी । इसका उद्देश्य छेड़खानी व अन्य घटनाओं पर नकेल कसना , बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा ऐसी घटनाओं को रोकथाम करना जिसमे व्यक्तिगत फोटो,  सेल्फी/रील आदि को एआई के माध्यम से इडिट कर लड़कियों को ब्लैकमेल करना आदि का रोकथाम और    अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के साथ साथ  ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है।
जिला प्रशासन बिहार शरीफ की बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित, भयमुक्त और सहज वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
ICDS Directorate Bihar 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति- 2 नालंदा। ....…................. *असामाजिक तत्वों पर सख्त नकेल : बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन, महिला थाना और जिला प्रोग्राम कार्यालय की बालिकाओं के साथ संयुक्त बैठक।* दिनांक 1 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों के आलोक में आज दिनांक 7.8.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी (बिहार शरीफ), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) एवं SHO महिला थाना द्वारा बिहार शरीफ मे विद्यालय की बालिकाओं के साथ एक अनुवर्ती संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में शहर की बालिकाओं ने अपनी सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं और असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के सेवन, नशे (ड्रग्स) की आपूर्ति तथा आने-जाने वाली लड़कियों पर कमेंट कसने/छेड़खानी करने वाले प्रमुख स्थानों (अड्डों) की विस्तृत जानकारी दी। बालिकाओं द्वारा चिन्हित प्रमुख संवेदनशील स्थान: • धनेश्वर घाट मंदिर एवं आसपास का क्षेत्र • खंदक पर • डोमिनोज के बगल वाली गली • गढ़ पर सर्कस मैदान (नगर निगम के पास) • नवाब रोड शंकर जी के मंदिर के पास • नई सराय (गौरागढ़ कन्या मध्य विद्यालय के पीछे) • रामचंद्रपुर बस स्टैंड के अंदर स्थित गली • टिकुली पर (मुहद्दी नगर स्कूल के पास) • सर्वोदय नगर जीवन दीप पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र • एब्म एसoएसo बालिका उच्च विद्यालय के गेट के अपोज़िट में | प्रशासनिक निर्देश एवं कार्य योजना: • 10 दिनों में होगी स्थिति की समीक्षा: अनुमंडल पदाधिकारी (बिहार शरीफ) ने बालिकाओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए सभी चिन्हित स्थलों पर कड़ी प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले 10 दिनों के भीतर पुन: संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अद्यतन स्थिति (Progress Review) की समीक्षा की जाएगी। • 'रोको और टोको' अभियान: बैठक में उपस्थित सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं जिला परियोजना प्रबंधक ने सुझाव दिया कि चिन्हित स्थलों पर 'रोको और टोको' अभियान चलाया जाएगा। किसी भी स्थान पर अनावश्यक रूप से अधिक संख्या में एकत्र लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम हो सके। • व्यापक मीडिया प्रचार-प्रसार: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में की जाने वाली पुलिस कार्रवाई, 112, 181, 1098 पर प्राप्त शिकायतें, चिह्नित स्थानों पर 112 की तैनाती और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा जानकारी को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कि जाएगी । इसका उद्देश्य छेड़खानी व अन्य घटनाओं पर नकेल कसना , बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा ऐसी घटनाओं को रोकथाम करना जिसमे व्यक्तिगत फोटो, सेल्फी/रील आदि को एआई के माध्यम से इडिट कर लड़कियों को ब्लैकमेल करना आदि का रोकथाम और अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के साथ साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है। जिला प्रशासन बिहार शरीफ की बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित, भयमुक्त और सहज वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026

04.प्रेस विज्ञप्ति
      नालंदा।
----------------
दिनांक-07अगस्त 2026

**संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश नालंदा पहुंचा**

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रेषित पवित्र कलश नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा लाया गया।
बिहारशरीफ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए तथा गुरु रविदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
District Administration Patna

04.प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------- दिनांक-07अगस्त 2026 **संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पटना से पवित्र कलश नालंदा पहुंचा** संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रेषित पवित्र कलश नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम अखाड़ा लाया गया। बिहारशरीफ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए तथा गुरु रविदास जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Patna

Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-3
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 07 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

*क्यूआर कोड, कैंपस एंबेसडर और यूथ क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़ेगा माई भारत अभियान*
• 15–20 वर्ष आयु वर्ग के  युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।
• ⁠सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।
• ⁠प्रत्येक राजस्व ग्राम में यूथ क्लब गठित/सक्रिय कर स्थानीय युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को माई भारत से जोड़ा जाएगा।
• ⁠क्यूआर कोड, पोस्टर, कैंपस एंबेसडर एवं नोडल अधिकारियों के माध्यम से विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित होगा।
• ⁠15 अगस्त के अवसर पर सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले महाविद्यालयों को संख्या एवं प्रतिशत के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
*बिहारशरीफ (नालंदा):* आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में माई भारत (MY Bharat) पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं के व्यापक पंजीकरण तथा अंतरविभागीय समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों एवं शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह ने कहा कि माई भारत एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से जिले के युवा स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल के प्रति जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण कराया जाए।
जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाए। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित कि की वे विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें तथा नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में युवा क्लबों का गठन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाए। इन युवा क्लबों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियों, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि गांव स्तर पर युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ा जा सके।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षण संस्थानों में क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण अभियान चलाया जाए। क्यूआर कोड को कक्षाओं, पुस्तकालय, कैंटीन, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए। इसके अतिरिक्त शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर पोस्टर एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने "माई भारत पोर्टल एनरोलमेंट ड्राइव" चलाने पर भी बल देते हुए कहा कि जिला स्तर पर सुनियोजित अभियान के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में प्रत्येक शिक्षण संस्थान में नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडर नामित करने का निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी संस्थानों में नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडर की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर माई भारत पोर्टल पर सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले महाविद्यालयों को संख्या एवं प्रतिशत दोनों आधारों पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान की शुरुआत उन महाविद्यालयों से की जाए जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है तथा चरणबद्ध तरीके से अन्य संस्थानों में भी अभियान संचालित किया जाए।
बैठक में माई भारत पोर्टल के माध्यम से जिले के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास एवं नेतृत्व विकास की गतिविधियों से जोड़ने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
Samrat Choudhary
CMO Bihar  
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-3 स्थान- नालन्दा दिनांक : 07 अगस्त 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा *क्यूआर कोड, कैंपस एंबेसडर और यूथ क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़ेगा माई भारत अभियान* • 15–20 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश। • ⁠सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। • ⁠प्रत्येक राजस्व ग्राम में यूथ क्लब गठित/सक्रिय कर स्थानीय युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को माई भारत से जोड़ा जाएगा। • ⁠क्यूआर कोड, पोस्टर, कैंपस एंबेसडर एवं नोडल अधिकारियों के माध्यम से विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित होगा। • ⁠15 अगस्त के अवसर पर सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले महाविद्यालयों को संख्या एवं प्रतिशत के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। *बिहारशरीफ (नालंदा):* आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में माई भारत (MY Bharat) पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं के व्यापक पंजीकरण तथा अंतरविभागीय समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों एवं शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह ने कहा कि माई भारत एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से जिले के युवा स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल के प्रति जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण कराया जाए। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाए। सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित कि की वे विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें तथा नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में युवा क्लबों का गठन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाए। इन युवा क्लबों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियों, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि गांव स्तर पर युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ा जा सके। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षण संस्थानों में क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण अभियान चलाया जाए। क्यूआर कोड को कक्षाओं, पुस्तकालय, कैंटीन, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए। इसके अतिरिक्त शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर पोस्टर एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने "माई भारत पोर्टल एनरोलमेंट ड्राइव" चलाने पर भी बल देते हुए कहा कि जिला स्तर पर सुनियोजित अभियान के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रत्येक शिक्षण संस्थान में नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडर नामित करने का निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी संस्थानों में नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडर की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर माई भारत पोर्टल पर सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले महाविद्यालयों को संख्या एवं प्रतिशत दोनों आधारों पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान की शुरुआत उन महाविद्यालयों से की जाए जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है तथा चरणबद्ध तरीके से अन्य संस्थानों में भी अभियान संचालित किया जाए। बैठक में माई भारत पोर्टल के माध्यम से जिले के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास एवं नेतृत्व विकास की गतिविधियों से जोड़ने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस 7 अगस्त
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
 Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Industries Department, Bihar

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस 7 अगस्त Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 7, 2026

नालंदा मे यही मिलता है बच्चो का बेहतर शिक्षा / प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी #nalandadistrict - Bihar News