कौशांबी में 89 महिलाओं को मिली आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
कौशांबी। विकास भवन स्थित सरस हॉल में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न विकास खंडों की 89 नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने नियुक्ति-पत्र सौंपकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति पाने वालों में मंझनपुर की 8, सरसवां की 5, कौशांबी की 28, चायल की 18, मूरतगंज की 7 और सिराथू की 17 सहायिकाएं शामिल हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Kaushambi #Anganwadi #WomenEmpowerment #कौशांबी #नियुक्ति_पत्र
जल जीवन मिशन से कौशांबी के 1.74 लाख परिवारों को मिल रहा नल से जल, 184 गांवों में हो चुका जलार्पण
कौशांबी। ग्रामीण परिवारों को घर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिले में अब तक 1,74,210 परिवारों को नियमित जलापूर्ति की जा रही है, जबकि 184 गांवों में जलार्पण हो चुका है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले के कुल 2,45,049 ग्रामीण परिवारों में से 2,40,290 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिले के 674 गांवों में 47 गांवों में पुरानी जल निगम योजना से पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि 627 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराए जा रहे हैं।
फिलहाल 68 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है और 225 गांवों में वाटर टेस्टिंग का काम जारी है। वहीं 205 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता संदीप सिंह के मुताबिक विभाग का लक्ष्य मार्च 2027 तक शेष कार्यों को पूरा करना है। ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
JalJeevanMission HarGharJal Kaushambi कौशांबी ग्रामीण_विकास