कोलेबिरा: नवोदय विद्यालय के समीप पेड़ से टकराई बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत
रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा में सड़क हादसे में 18 वर्षीय गुलशन कुमार मांझी की मौत हो गई। बीती रात करीब 11 बजे घर लौटने के दौरान नवोदय विद्यालय के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।