महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई जहानाबाद पुलिस, ‘पुलिस दीदी’ की टीम कर रही सघन पेट्रोलिंग
जहानाबाद। महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जहानाबाद पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार ‘पुलिस दीदी’ की टीम बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न इलाकों में सघन पेट्रोलिंग कर रही है।
इस दौरान स्कूलों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। साथ ही छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस की इस पहल से महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।