जहानाबाद में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, 30 दिनों के भीतर शिकायतों के समाधान का भरोसा
जहानाबाद। बिहार सरकार के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार, 25 नवंबर 2026 को जहानाबाद जिले के विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। इस दौरान विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक समस्याओं की जानकारी ली गई तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी प्राप्त किए गए।
प्रशासन के अनुसार, शिविर में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा और अधिकतम 30 दिनों के भीतर उनके समाधान का प्रयास सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्राथमिकता है।