जहानाबाद में ‘पुलिस दीदी’ की बाइक-स्कूटी से सघन पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष नजर
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के निर्देशानुसार जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम लगातार सक्रिय है। टीम द्वारा बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है।
इस दौरान स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना तथा जिले में सुरक्षित वातावरण कायम रखना है।