जहानाबाद में रातभर पुलिस की गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
जहानाबाद। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि के दौरान सघन गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस बल की सक्रियता और मुस्तैदी सुनिश्चित की गई। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जिले में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजनों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।