बालूमाथ: बालूमाथ में धूल-गर्दा से परेशान लोगों ने भारी कोयला वाहनों पर प्रवेश निषेध की मांग को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन
बालूमाथ शहर में कोयला लदे हाईवा और ट्रकों की लगातार आवाजाही से उड़ रहे धूलकण, जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर व्यवसायिक संघ एवं स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। इस संबंध में संघ की ओर से बुधवार को टमटम टोला से प्रखंड कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए अंचलाधिकारी बालेश्वर राम को ज्ञापन सौंपकर कोयला वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू करने और बाईपास सड़क की मंग कीl