बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर महाशिवरात्रि पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष रविवार की देर शाम प्रारंभ होकर भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह उत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देर रात सम्पन्न कराया गया। इस भव्य आयोजन में बालूमाथ एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए l