शुक्रवार दोपहर 2 बजे बालूमाथ पांकी मार्ग पर बनियों ग्राम के पास बाइक दुर्घटना में 3 मैट्रिक परीक्षार्थी घायल हो गए। जिनकी पहचान अंजली कुमारी17 वर्ष, पिता सुखलाल भुईयां,अशेश्वर यादव17 वर्ष पिता केसरी यादव एवं राहुल कुमार18 वर्ष पिता हरिंदर भुईयां ग्राम गणेशपुर केरुप में हुई। जो एक बाइक पर सवार होकर झाबर परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे l