बुधवार कि दोपहर 12 बजे बालूमाथ प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में बुधवार को ई-गवर्नेंस के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम स्वराज अभियान एवं ग्राम सभा की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देना तथा राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है l