बालूमाथ समेत ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया।महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड क्षेत्र स्थित शिवालय मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। खासकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के महावीर मंदिर आदि शिव शक्ति मंदिर आदर्श नगर वन विभाग परिसर स्थित मंदिर बड़का बालूमाथ मंदिर टमटम टोला मंदिर में काफी भीड़ देखी गई l