🌿 बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहल; जहानाबाद में जिला स्तरीय आयुष प्रशिक्षण एवं ‘डे ऑफ होम्योपैथी’ समारोह का सफल आयोजन
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं ‘डे ऑफ होम्योपैथी’ समारोह आयोजित किया गया।
🔹 सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
🩺 जिले के सभी नियमित एवं संविदा आयुष चिकित्सकों को मांसपेशियों, हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित विकारों के मानक उपचार दिशानिर्देशों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
🌿 होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति एवं जनस्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर चर्चा की गई।
✨ आयुष चिकित्सकों का क्षमतावर्धन एवं आमजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल।
#आयुष #स्वास्थ्यसेवा #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद