सोरांव: मऊआइमा इलाके के चुनौटा कुआँ के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या
मऊआइमा थाना क्षेत्र के कस्बा चुनवटा कुआं में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम सोनी ( 27) पत्नी वीरेंद्र कुमार सोनी के रूप में हुई । नीलम की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी । मृतका को बताया गया उनकी बेटी सीढ़ी से गिर गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव ससुराल के घर के सामने रखा था।