डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के घटाऊ गांव में ससुराल आए 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के पास मिलने से सनसनी फैल गई। दोवड़ा थाने के एसआई अमृतलाल ने बताया कि पुलिस को राजकीय स्कूल के पीछे एक मकान के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान बनकोड़ा निवासी कचरा के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद में मजदूरी करता था। बताया गया कि दो दिन पहले ससुराल में हुई मौत के बाद वह घटाऊ आया था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #DungarpurPolice #CrimeNews #Bancora #Dovda