सारंगपुर बालाजी पहुंचे बांसवाड़ा के 60 बीजेपी पार्षद, बाड़ेबंदी के बीच दर्शन का वीडियो वायरल
बांसवाड़ा में बीजेपी की बाड़ेबंदी के बीच 60 पार्षद उम्मीदवार गुजरात के सारंगपुर बालाजी धाम पहुंचे हैं। गुरुवार को सभी उम्मीदवारों को जिला पार्टी कार्यालय से निजी बसों के जरिए सुरक्षित कैंप में भेजा गया था। अब सारंगपुर बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन करते हुए पार्षद उम्मीदवारों का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी फिलहाल वहीं ठहरे हुए हैं। चुनावी जोड़-तोड़ और बोर्ड गठन की संभावनाओं के बीच बीजेपी ने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की है। दर्शन के बाद भी सियासी रणनीति और मंत्रणा का दौर जारी रहने की बात सामने आ रही है।
#Banswara #BJP #BJPParshad #SarangpurBalaji #PoliticalNews RajasthanPolitics BanswaraNews