पानीपत। शहर में नगर निगम की लापरवाही किस कदर लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है, इसकी तस्वीर देवी मंदिर रोड से सामने आई है। यहां 8 साल का एक बच्चा नाला पार कर रहा था, नाले के एक हिस्से पर स्लैब नहीं था, पैर रखते बच्चे का संतुलन बिगड़ा और वह खुले नाले में समा गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि बच्चे को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
बच्चे को नाले में गिरते देख एक स्थानीय निवासी ने बिना देर किए तुरंत उसे बाहर निकालने के लिए दौड़ लगा दी। समय रहते बच्चे को नाले से बाहर निकाल लिया गया और उसकी जान बच गई। अगर मौके पर मौजूद व्यक्ति ने फुर्ती नहीं दिखाई होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।