Public App Logo
Profile Picture

City धड़कन

@khabarfastchd
132Followers
0Following
सड़क का निर्माण कार्य न होने से परेशान है कॉलोनी वासी ज्यादातर कॉलेज व स्कूल के बच्चों को हो रही परेशानी
MLN कॉलेज व स्कूल के पास सड़क का निर्माण कार्य मैं देरी से परेशान है आसपास के निवासी....
🚨पटियाला से सामने आया एक बेहद गंभीर मामला 🚨

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति के मामले में आरोप है कि सेना में कार्यरत पति ने अपनी पत्नी को कार समेत भाखड़ा नहर में गिरा दिया। पति किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
करनाल में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, बीरू हत्याकांड के दोनों आरोपी ढेर
करनाल एसपी ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे, पुलिस ने मार गिराया, भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

हरियाणा के करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के 27 घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घोघड़ीपुर नहर के पास देर रात करीब 12 बजे पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम को देखते ही कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान हर्ष (24) निवासी नीलोखेड़ी और बीरबल (29) निवासी गांव मटरवा खेड़ी, कैथल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने ही बीरू वाल्मीकि की बुधवार रात को सिर में गोली कर उसकी हत्या की थी। इसके बाद पत्नी और परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए करीब 45 मिनट तक अंबेडकर चौक जाम रखा था। एसपी ने मौके पर पहुंचकर परिवार से दस घंटे मांगे थे। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और सात के खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों की तेजी से तलाश शुरू की थी।

रातभर तलाश के बाद नहर की पटरी पर घेरा 
पुलिस के अनुसार बीरू की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमें लगाई गई थीं। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर नहर की पटरी से घोघड़ीपुर गांव की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही बाइक सवार दोनों युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की।

हथियार, कारतूस और बाइक मौके से बरामद 
इसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी और दोनों घायल होकर नीचे गिर गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के पास पहुंचकर तलाशी ली। दोनों के कब्जे से बंदूक, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। 

एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे, जुटाए साक्ष्य
एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कराई। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाएगी।

बहन से मिलने जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली
सदर बाजार निवासी बीरू (28) अपनी एक्टिवा स्कूटी पर बुधवार की रात करीब 9 बजे भगवडिया गैस एजेंसी के रास्ते अपनी बहन के पास जा रहा था। इसी दौरान वहां डिस्कवर बाइक पर 2 बदमाश आए। बीरू के पास आते ही उन्होंने तुरंत हथियार निकालकर पॉइंट ब्लैंक (बहुत पास) से उस पर फायर कर दिया।

लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान मोत हुई
गोली सीधे बीरू के सिर में जाकर लगी। गोली लगते ही बीरू सड़क पर गिर गया। इसके दोनों बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर गैस एजेंसी के पास भीड़ लग गई। बीरू को करनाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अमृतधारा अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के करीब 30 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।

हंगामे के बाद एसपी ने 10 बजे तक टाइम मांगा 
गुरुवार दोपहर आरोपियों की गिफ्तारी की मांग करते हुए परिजन गांधी चौक के पास रोड पर ही बैठ गए। करीब 45 मिनट रोड जाम रही। करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कल सुबह 10 बजे तक का समय मांगा है। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। परिजनों का कहना है, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आज पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हर्ष और बीरबल के शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिए गए हैं। आज दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस अब बीरू हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट और मुठभेड़ में मारे गए दोनों युवकों की कुंडली खंगाल रही है। रात को दोनों आरोपियों को अस्पताल लेकर पहुंची सीआईए की टीम।
🚨पटियाला से सामने आया एक बेहद गंभीर मामला 🚨

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति के मामले में आरोप है कि सेना में कार्यरत पति ने अपनी पत्नी को कार समेत भाखड़ा नहर में गिरा दिया। पति किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
संत कबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के डेबरी गांव में एक असामान्य पारिवारिक मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुद्धिराम निषाद नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी फूलमती की शादी कथित प्रेमी अवधेश से शिव मंदिर में करा दी। बताया जा रहा है कि बुद्धिराम और फूलमती ने करीब 21 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बालिग बेटा भी शामिल है।
परिजनों और ग्राम प्रधान के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से फूलमती और अवधेश के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दावा है कि करीब दो महीने पहले फूलमती घर छोड़कर चली गई थी, हालांकि बाद में परिजनों के समझाने पर वापस लौट आई थी। इसके बावजूद पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ।
बताया जाता है कि इसके बाद बुद्धिराम ने स्वयं पत्नी की अवधेश के साथ शादी कराने का निर्णय लिया। मंगलवार को अशरफपुर गांव स्थित एक शिव मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों का विवाह कराया गया। बुद्धिराम का कहना है कि उनकी पत्नी अब उनके साथ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।
हालांकि, इस मामले में सामने आए दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=santkabirnagar nis:value=SantKabirNagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialmedia nis:value=SocialMedia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianews nis:value=IndiaNews nis:enabled=true nis:link/>
जालंधर के मकसूदां निवासी महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) पवनप्रीत कौर ने शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताकर नया पासपोर्ट बनवा लिया और 2024 में गुपचुप कनाडा चली गईं।

पति त्रिपुष शर्मा (फिरोजपुर) ने पुलिस में शिकायत की कि उनकी शादी 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। साल 2024 में पत्नी ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जालंधर में आवेदन करते समय शादी छिपाई और खुद को सिंगल बताया। पासपोर्ट मिलते ही वे बिना बताए कनाडा भाग गईं और घर से गहने व नकदी भी ले गईं।

फिरोजपुर पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक न्यासभंग) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पासपोर्ट कार्यालय को भी सूचित किया जाएगा।
रेप पीड़िता को न्याय देने के बजाय पंचायत ने चटवाया थूक! बिहार से आई इस शर्मनाक खबर ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
सवाल का सही जवाब कमेंट बॉक्स में बताएं 

चैनल को फॉलो करें........
लखनऊ के लालबाग इलाके में बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 38 साल की एक महिला ने छेड़खानी के विरोध में करीब 50 साल के व्यक्ति को डेढ़ मिनट में 35 से ज्यादा चप्पल जड़ दिए।

महिला भाई को टिफिन देने जा रही थीं। रास्ते में उस व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की। गुस्से में महिला ने चप्पल निकाली और पिटाई शुरू कर दी। आरोपी भागने लगा तो महिला ने उसे करीब 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई।

पिटने के बाद व्यक्ति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। महिला ने उसे माफ कर दिया और पुलिस में शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों का तुरंत विरोध होना चाहिए।
बाॅलीवुड एक्ट्रेस एली अब्राहम ने पाॅडकास्ट के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि काम के बदले एक शख्स ने उनसे बहुत भद्दी डिमांड कर दी थी.

 उसने पूछा कि क्या तुम वर्जिन हो तो मैने जवाब में ना कहा.

 फिर उसने कहा कि अगर तुम वर्जिन नहीं हो तो तुम्हें किसी के साथ सोने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी.

 उसने कहा कि तुम विदेशी हो, तुम तो लोगों के साथ सोती रहती होगी.
"I M NOT WELL, SORRY
SDO की पत्नी की संदिग्ध मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=त nis:value=त nis:enabled=true nis:link/>
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के SDO की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ@त हो गई। उसका शव घर में पंखे से लट<nis:link nis:type=tag nis:id=का nis:value=का nis:enabled=true nis:link/> मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस को कमरे में बेड पर रखी कुर्सी और एक नैपकिन मिला, जिस पर लिखा था- "I M NOT WELL, SORRY (मैं ठीक नहीं हूं, सॉरी)"। पुलिस ने नैपकिन को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
मृत<nis:link nis:type=tag nis:id=का nis:value=का nis:enabled=true nis:link/> के मायके वालों का आरोप है कि शादी को अभी सिर्फ 8 महीने हुए थे। पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और उसके दूसरी महिला से संबंध थे। परिजनों का कहना है कि यह पूरी प्लानिंग के तहत की गई हत्या है। उनका यह भी दावा है कि 2-3 महीने पहले पति ने अपने माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था।
वहीं, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -<nis:link nis:type=tag nis:id=hisar nis:value=hisar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hisarpolice nis:value=HisarPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kurukshetra nis:value=kurukshetra nis:enabled=true nis:link/>
लवली मान के नए भजन डमरू तेरा की हुई लॉन्चिंग
भविष्य में लगभाग 70% बुज़ुर्गो का ऐसे ही वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार हुआ करेगा...... समय बहुत बलवान होता है
क्या है आपकी राय
क्या जमाना आ गया है....
याकूबपुर खेतों में दिखा तेंदुआ लोगों में दहशत का माहौल.....
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Video 18
दूल्हे ने की ICU में शादी
क्या हो रहा है आजकल ये....
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ गमला चौर
बीजेपी में बड़ी बगावत
क्या-क्या देखने को मिलेगा भाई 😭😭😭😭😡😡😡 <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जवानी nis:value=जवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बेशर्म nis:value=बेशर्म nis:enabled=true nis:link/>
मदन चौहान को बधाई देने कार्यालय पर पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान।