दिनांक 16/10/2026 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर जॉन जगाधरी में चीफ सेंट्री इंस्पेक्टर हरजीत सिंह द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए भेदभाव व अभद्र व्यवहार के कारण गेट मीटिंग की व प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जॉन जगाधरी के प्रधान प्रशांत ने की व मंच का संचालन सचिव मुकेश कुमार ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम जोन जगाधरी के प्रधान प्रशांत व सचिव मुकेश कुमार ने अपने संयुक्त बयान में प्रेस को बताया कि जब भी यूनियनचीफ सेंट्री इंस्पेक्टर हरजीत सिंह से कर्मचारियों की समस्याओं के लिए जाते हैं तो वह टाल मटोल रवैया अपनाता है और उल्टा अभद्र व्यवहार करता है जिससे कर्मचारी में भारी रोष है संघ ने मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। और समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया था तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की होगी। मौके पर जिन पदाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित किया उनमें संजीव, अंकुर, शिवम, जितेंद्र व जिले के मुख्य सलाहकार राजकुमार ससौली व जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कर्मचारियों को संबोधित किया।