प्रतापगढ़: बिजली संविदाकर्मी की करंट से मौत के मामले में SDO आसपुर देवसरा और JE को किया गया निलंबित
बिजली उपकेंद्र सैफाबाद में संविदाकर्मी बीते मंगलवार की सुबह 10 बजे एचटी लाइन के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में उच्च अधिकारियों के आदेश पर जांच कमेटी गठित की गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उपकेंद्र के जेई और एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है।