प्रतापगढ़: मांधता पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को कुटुलिया शौभीपुर नहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा
मांधता पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त फूलचंद्र को शुक्रवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को कुटुलिया शौभीपुर नहर पर पिपरी स्कूल पास से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने भतीजे के साथ मारपीट की थी।