प्रतापगढ़: ज़िला न्यायालय ने दोषसिद्धि पाए जाने पर गैंगस्टर को सुनाई 2 वर्ष 6 माह की सजा, लगाया ₹5000 का अर्थदंड
प्रतापगढ़ पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट द्वारा सर्वेश कुमार दुवे को धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में शुक्रवार शाम 5 बजे दोषसिद्ध करार दिया गया। अभियुक्त को 2 वर्ष 6 माह का कारावास और 5000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।