प्रतापगढ़: कुराडीह गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, गर्भवती महिला समेत 5 लोग घायल
प्रतापगढ़ जनपद के कुराडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में गर्भवती महिला सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर भिजवाया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।