प्रतापगढ़: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजपा नेता राघवेंद्र शुक्ला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 10 वेट कैटेगरी में संपन्न प्रतियोगिता में पलक, स्वपा, साक्षी समेत खिलाड़ियों पदक जीते।