प्रतापगढ़: रानीगंज पावर हाउस के समीप एक्सीडेंट में घायल मिस्त्री की प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में हुई मौत
रानीगंज थाना क्षेत्र के मुनि का पुरवा गांव निवासी अब्दुल वैस उर्फ मोनू उम्र 36 वर्ष पुत्र अब्दुल कार बॉडी मेकर का मिस्त्री का काम करता था। प्रतापगढ़ से शुक्रवार की रात करीब 8 बजे लौटते समय रानीगंज पावर हाउस के समीप पहुंचा था कि भ तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया । जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। आसपास के लोगों ने रानीगंज ट्रामा सेंटर पर भेजा।