Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर (मैनपाट) इलाके में सड़कों पर खतरनाक स्टंट और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइकर्स गैंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (IPS) ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तुरंत कमलेश्वरपुर, दरिमा, मणिपुर, कोतवाली और यातायात शाखा की संयुक्त टीमों को हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस की इस ताबड़तोड़ घेराबंदी और चेकिंग अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 158 बाइकर्स पर गाज गिरी है और उनकी गाड़ियां जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई में नाबालिग वाहन चालकों के माता-पिता को भी थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा होने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी। सरगुजा पुलिस ने साफ कर दिया है कि आम जनता को परेशान करने वाले और स्टंटबाजों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #SurgujaPolice #AmbikapurNews #ActionAgainstBikers #RoadSafety #ChhattisgarhPolice #ViralVideo #StuntBikers #PoliceAction #BreakingNews #SurgujaNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 11, 2026

MORE NEWS

सड़क नहीं, एंबुलेंस नहीं... मरीज को कंधे पर उठाना पड़ा #balrampurnews #chhattisgarh

सड़क नहीं, एंबुलेंस नहीं... मरीज को कंधे पर उठाना पड़ा #balrampurnews #chhattisgarh

Ambikapur, Surguja | Aug 11, 2026

झारखंड में छात्र शक्ति का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा का घेराव

#JharkhandStudentProtest #JPSC #JSSC

झारखंड में छात्र शक्ति का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा का घेराव #JharkhandStudentProtest #JPSC #JSSC

Ambikapur, Surguja | Aug 10, 2026

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अमगसी हरदीपारा के ग्रामीण रजपुरी गांव में आयोजित एक दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे लखनपुर अस्पताल मोड़ के पास अचानक पिकअप चालक को मिर्गी का दौरा आ गया। अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे दीवार से जा टकराई।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में पिकअप सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

#AmbikapurNews #Sarguja #Lahanpur #ChhattisgarhNews #RoadSafety #BreakingNews #AccidentAlert #FatafatNews

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अमगसी हरदीपारा के ग्रामीण रजपुरी गांव में आयोजित एक दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे लखनपुर अस्पताल मोड़ के पास अचानक पिकअप चालक को मिर्गी का दौरा आ गया। अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में पिकअप सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। #AmbikapurNews #Sarguja #Lahanpur #ChhattisgarhNews #RoadSafety #BreakingNews #AccidentAlert #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Aug 10, 2026

सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर (मैनपाट) इलाके में सड़कों पर खतरनाक स्टंट और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइकर्स गैंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (IPS) ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तुरंत कमलेश्वरपुर, दरिमा, मणिपुर, कोतवाली और यातायात शाखा की संयुक्त टीमों को हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस की इस ताबड़तोड़ घेराबंदी और चेकिंग अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 158 बाइकर्स पर गाज गिरी है और उनकी गाड़ियां जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई में नाबालिग वाहन चालकों के माता-पिता को भी थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा होने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी। सरगुजा पुलिस ने साफ कर दिया है कि आम जनता को परेशान करने वाले और स्टंटबाजों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #SurgujaPolice #AmbikapurNews #ActionAgainstBikers #RoadSafety #ChhattisgarhPolice #ViralVideo #StuntBikers #PoliceAction #BreakingNews #SurgujaNews #FatafatNews - Ambikapur News