छत्तीसगढ़ के सूरजपुर स्थित जेलपारा इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को भाजपा नेता व वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद मुकेश गर्ग के साथ बंद कमरे में रंगे हाथों पकड़ने का गंभीर आरोप लगाया। रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ यह विवाद तड़के 2:45 बजे तक चला, जिसके बाद सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम और मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया। पति का आरोप है कि दरवाजा खुलते ही आरोपी पार्षद बिना कोई जवाब दिए अपना मुंह छिपाकर मौके से फरार हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पीड़ित पति ने तड़के 4:00 बजे कोतवाली थाने पहुंचकर पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सूरजपुर के एएसपी योगेश देवांगन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार पति-पत्नी संभवतः अलग-अलग रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने पति का आवेदन लेकर मौके पर हुई झूमाझटकी के वीडियो और सभी पहलुओं के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
#SurajpurNews #ChhattisgarhNews #SurajpurPolice #BreakingNewsCG #HighVoltageDrama #Dial112 #CGNews #ViralNews #FatafatNews