ओडिशा के मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा था गांजे का बड़ा जखीरा, लेकिन रास्ते में ही सुकमा पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर दी. ऑपरेशन आगाज के तहत पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से 25 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है. मौके से दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि दो आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए. पुलिस ने गांजा, दो बाइक और मोबाइल समेत कुल 14 लाख 52 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है. फिलहाल फरार तस्करों की तलाश जारी है.
#SukmaPolice #OperationAagaz #GanjaSmuggling #SukmaBreaking #ChhattisgarhNews #FatafatNews