मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच ने निवेश के नाम पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले शातिर दंपती नितिन और परागिता जोशी को गिरफ्तार किया है। इस ठग जोड़ी ने 40 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया, जिनमें आम नागरिकों के साथ-साथ मंदिरों के पुजारी और संचालक भी शामिल हैं।
जांच में सामने आया है कि पत्नी परागिता खुद को ज्योतिषी बताकर लोगों का विश्वास जीतती थी, जिसके बाद पति नितिन व्यापार में निवेश पर हर महीने 7 से 10 प्रतिशत गारंटीड रिटर्न का लालच देकर मोटी रकम ऐंठता था। मुनाफा मांगने पर फरार हुए इस दंपती की गिरफ्तारी के बाद कई और पीड़ित सामने आए हैं, और पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
#IndoreNews #CrimeNews #FraudAlert #IndoreCrimeBranch #MadhyaPradesh #CyberAndFinancialFraud #FatafatNews #BreakingNews