Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Ambikapurnews

छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के खरसियां नाका स्थित 'अरुण ट्रेडर्स' पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की है। गरीबों को वितरित किए जाने वाले शासकीय पीडीएस (PDS) चावल की कालाबाजारी की पुख्ता सूचना पर हुई इस कार्रवाई में मौके से 130 बोरी सरकारी चावल से लदा एक ट्रक बरामद किया गया है। लेकिन जैसे ही प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा, दुकान का संचालक अरुण बंसल आनन-फानन में गोदाम पर ताला जड़कर अधिकारियों के सामने से ही फरार हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दुकान और गोदाम दोनों को सील कर दिया है।

हैरानी की बात यह है कि इस संचालक पर पहले भी सरकारी चावल की हेराफेरी के आरोप में कोतवाली थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज हो चुकी है, जिसका मामला फिलहाल विचाराधीन है। पुराना मामला लंबित होने के कारण ही नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं। बहरहाल, खाद्य विभाग और राजस्व अधिकारियों ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार संचालक की तलाश जारी है। अब देखना होगा कि इस बार प्रशासन क्या सख्त मिसाल कायम करता है!

#AmbikapurNews #SurgujaAdministration #PDSScam #Raid #ChhattisgarhNews #BreakingNews #PrashasanAction #PublicDistributionSystem #Alert #Paras #FatafatNews

छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के खरसियां नाका स्थित 'अरुण ट्रेडर्स' पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की है। गरीबों को वितरित किए जाने वाले शासकीय पीडीएस (PDS) चावल की कालाबाजारी की पुख्ता सूचना पर हुई इस कार्रवाई में मौके से 130 बोरी सरकारी चावल से लदा एक ट्रक बरामद किया गया है। लेकिन जैसे ही प्रशासनिक अमला कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा, दुकान का संचालक अरुण बंसल आनन-फानन में गोदाम पर ताला जड़कर अधिकारियों के सामने से ही फरार हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दुकान और गोदाम दोनों को सील कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस संचालक पर पहले भी सरकारी चावल की हेराफेरी के आरोप में कोतवाली थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज हो चुकी है, जिसका मामला फिलहाल विचाराधीन है। पुराना मामला लंबित होने के कारण ही नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं। बहरहाल, खाद्य विभाग और राजस्व अधिकारियों ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार संचालक की तलाश जारी है। अब देखना होगा कि इस बार प्रशासन क्या सख्त मिसाल कायम करता है! #AmbikapurNews #SurgujaAdministration #PDSScam #Raid #ChhattisgarhNews #BreakingNews #PrashasanAction #PublicDistributionSystem #Alert #Paras #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 18, 2026

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में साइबर ठगों का दुस्साहस अब सातवें आसमान पर है। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल की आधिकारिक तस्वीरों का इस्तेमाल कर ठगों ने उनकी एक हूबहू दिखने वाली फेक फेसबुक प्रोफाइल बना डाली है। इस फर्जी अकाउंट से लोगों को धड़ाधड़ फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही इनबॉक्स में मोबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि एसएसपी दफ्तर की मीटिंग वाली कवर फोटो के झांसे में आकर अब तक 72 लोग इस फेक आईडी के दोस्त भी बन चुके हैं। कुछ सजग नागरिकों को संदेह होने पर मामला सीधे पुलिस कप्तान तक पहुंचा, जिसके बाद अब साइबर सेल इन शातिर अपराधियों को ट्रेस करने में जुट गई है।

एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह सतर्क रहें और इस फर्जी प्रोफाइल के झांसे में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी या नंबर साझा न करें। गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में कलेक्टरों के बाद अब पुलिस कप्तान को निशाना बनाने की यह कोशिश किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकती है।

#AmbikapurNews #SurgujaPolice #CyberCrimeAlert #FakeFacebookID #SurgujaSSP #CyberCell #OnlineFraud #StaySafe #ChhattisgarhNews #SocialMediaScam #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में साइबर ठगों का दुस्साहस अब सातवें आसमान पर है। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल की आधिकारिक तस्वीरों का इस्तेमाल कर ठगों ने उनकी एक हूबहू दिखने वाली फेक फेसबुक प्रोफाइल बना डाली है। इस फर्जी अकाउंट से लोगों को धड़ाधड़ फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही इनबॉक्स में मोबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि एसएसपी दफ्तर की मीटिंग वाली कवर फोटो के झांसे में आकर अब तक 72 लोग इस फेक आईडी के दोस्त भी बन चुके हैं। कुछ सजग नागरिकों को संदेह होने पर मामला सीधे पुलिस कप्तान तक पहुंचा, जिसके बाद अब साइबर सेल इन शातिर अपराधियों को ट्रेस करने में जुट गई है। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह सतर्क रहें और इस फर्जी प्रोफाइल के झांसे में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी या नंबर साझा न करें। गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में कलेक्टरों के बाद अब पुलिस कप्तान को निशाना बनाने की यह कोशिश किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकती है। #AmbikapurNews #SurgujaPolice #CyberCrimeAlert #FakeFacebookID #SurgujaSSP #CyberCell #OnlineFraud #StaySafe #ChhattisgarhNews #SocialMediaScam #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 17, 2026

सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र मैनपाट के आमगांव मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से कोटरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर घायल पड़े इस वन्यजीव पर जैसे ही राहगीरों की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे उठाया और बाइक से कमलेश्वरपुर स्थित वन विभाग के कार्यालय लेकर गए। हादसे में कोटरा की कमर पर गंभीर चोट आई है, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ है।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। वन कर्मियों के मुताबिक, घायल कोटरा फिलहाल खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

#AmbikapurNews #Mainpat #SurgujaNews #WildlifeRescue #BarkingDeer #AnimalRescue #RoadAccident #ForestDepartment #BreakingNews #ChhattisgarhNews #ViralNews #TrendingNow #FatafatNews

सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र मैनपाट के आमगांव मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से कोटरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर घायल पड़े इस वन्यजीव पर जैसे ही राहगीरों की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे उठाया और बाइक से कमलेश्वरपुर स्थित वन विभाग के कार्यालय लेकर गए। हादसे में कोटरा की कमर पर गंभीर चोट आई है, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। वन कर्मियों के मुताबिक, घायल कोटरा फिलहाल खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। #AmbikapurNews #Mainpat #SurgujaNews #WildlifeRescue #BarkingDeer #AnimalRescue #RoadAccident #ForestDepartment #BreakingNews #ChhattisgarhNews #ViralNews #TrendingNow #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 16, 2026

सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से महज 8 किमी दूर सकालो गांव में स्वास्थ विभाग की नाक के नीचे एक अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहा है। इस क्लीनिक का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही छोटे से कमरे में अस्पताल की तरह 3 मरीजों को भर्ती कर उन्हें ड्रिप (बोतल) चढ़ाई जा रही है। बारिश का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों से पीड़ित ग्रामीण इलाके के भोले-भाले लोग इलाज के नाम पर इस झोलाछाप डॉक्टर के जाल में फंस रहे हैं और अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने ठीक एक साल पहले इस अवैध क्लीनिक को सील किया था, लेकिन बेखौफ झोलाछाप ने दोबारा इसकी सील खोलकर अवैध धंधा शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने और मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। 

#AmbikapurNews #SargujaCrime #JholachhapDoctor #ChhattisgarhNews #HealthDepartment #ViralVideo #Alert #FatafatNews

सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से महज 8 किमी दूर सकालो गांव में स्वास्थ विभाग की नाक के नीचे एक अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहा है। इस क्लीनिक का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही छोटे से कमरे में अस्पताल की तरह 3 मरीजों को भर्ती कर उन्हें ड्रिप (बोतल) चढ़ाई जा रही है। बारिश का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों से पीड़ित ग्रामीण इलाके के भोले-भाले लोग इलाज के नाम पर इस झोलाछाप डॉक्टर के जाल में फंस रहे हैं और अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने ठीक एक साल पहले इस अवैध क्लीनिक को सील किया था, लेकिन बेखौफ झोलाछाप ने दोबारा इसकी सील खोलकर अवैध धंधा शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने और मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। #AmbikapurNews #SargujaCrime #JholachhapDoctor #ChhattisgarhNews #HealthDepartment #ViralVideo #Alert #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 15, 2026

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर ब्रह्मपारा क्षेत्र में दबिश देकर शहर की कुख्यात महिला तस्कर आशा पांडेय को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी टीम को देखकर आरोपी महिला ने नशीले इंजेक्शनों से भरा थैला पीछे फेंकने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद महिला सैनिक ने उसकी इस चाल को नाकाम कर दिया। तलाशी के दौरान थैले से 19 नग रेक्सोजेसिक और 9 नग एविल नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे सीधे जेल भेज दिया है।

बता दें कि आरोपी आशा पांडे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस और आबकारी विभाग को चकमा देने के लिए उसने हाल ही में ब्राउन शुगर की जगह नशीले इंजेक्शन बेचना शुरू किया था। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह और रोहित सोनवानी ने इस पूरी दबिश को बेहद चालाकी और बहादुरी से अंजाम दिया।

#AmbikapurNews #SurgujaExcise #DrugBust #VideoNews #CrimeUpdate #ChhattisgarhNews #ActionAgainstDrugs #ExciseDepartment #BreakingNews #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर ब्रह्मपारा क्षेत्र में दबिश देकर शहर की कुख्यात महिला तस्कर आशा पांडेय को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी टीम को देखकर आरोपी महिला ने नशीले इंजेक्शनों से भरा थैला पीछे फेंकने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद महिला सैनिक ने उसकी इस चाल को नाकाम कर दिया। तलाशी के दौरान थैले से 19 नग रेक्सोजेसिक और 9 नग एविल नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे सीधे जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी आशा पांडे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस और आबकारी विभाग को चकमा देने के लिए उसने हाल ही में ब्राउन शुगर की जगह नशीले इंजेक्शन बेचना शुरू किया था। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह और रोहित सोनवानी ने इस पूरी दबिश को बेहद चालाकी और बहादुरी से अंजाम दिया। #AmbikapurNews #SurgujaExcise #DrugBust #VideoNews #CrimeUpdate #ChhattisgarhNews #ActionAgainstDrugs #ExciseDepartment #BreakingNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 13, 2026

Latest Ambikapurnews News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App