पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट, गोड्डा के मोतिया खंड रेलवे अंडरपास में जलजमाव से तंग यूथ कांग्रेस ने ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी
पोड़ैयाहाट गोड्डा मोतिया खंड पर बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव से तंग आकर यूथ कांग्रेस ने बुधवार को ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी है। प्रभावित स्थल पर दौरा करने के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने पूर्व घोषणा के अनुसार रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है।ऐसा नहीं होने की दिशा में सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अनिश्चित कालीन रेलवे ट्रैक जाम करने की बात कही है।