🌍✨ विश्व धरोहर की ओर जहानाबाद का ऐतिहासिक कदम! गौरवशाली विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की नई उम्मीद! 🇮🇳
🏛️ बराबर एवं नागार्जुनी गुफाओं को यूनेस्को (UNESCO) की संभावित विश्व धरोहर सूची (Tentative List) में शामिल कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल!
भारत सरकार के सचिव, संस्कृति मंत्रालय की अध्यक्षता में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) एवं जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।
🎥 बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से बराबर एवं नागार्जुनी गुफाओं की अद्वितीय मौर्यकालीन स्थापत्य कला, गौरवशाली इतिहास, पुरातात्त्विक महत्व एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
🙏 इस ऐतिहासिक पहल के लिए जिला पदाधिकारी एवं समस्त जिला प्रशासन, जहानाबाद ने माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती सुधा मूर्ति जी के प्रति विशेष हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने बराबर एवं नागार्जुनी गुफाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के महत्वपूर्ण विषय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया।
💐 साथ ही, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के माननीय सचिव के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। जिला प्रशासन ने बिहार सरकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
🌟 हजारों वर्षों की ऐतिहासिक विरासत, अब विश्व पटल पर नई पहचान की ओर!
✨ यह पहल जहानाबाद ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। इससे धरोहर संरक्षण, पर्यटन विकास एवं स्थानीय रोजगार की नई संभावनाओं को बल मिलेगा।
❤️ हमारी धरोहर, हमारा अभिमान — विश्व पटल पर चमकेगा जहानाबाद का नाम!
#बराबरगुफाएँ_नागार्जुनीगुफाएँ #विश्व_धरोहर #जहानाबाद #बिहार_का_गौरव #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
9 views | Jehanabad, Bihar | Oct 15, 2026