🏫 कायाकल्प अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा; निर्माण एवं रंग-रोगन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
🔹 विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
🔹 भवनहीन एवं भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश।
🔹 अतिरिक्त वर्ग कक्षों की आवश्यकता वाले विद्यालयों की पंचायतवार सूची तैयार कर संबंधित योजनाओं में शामिल करने के निर्देश।
🔹 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं कायाकल्प पोर्टल पर सभी कार्यों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 जिला पदाधिकारी ने लंबित रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कायाकल्प पोर्टल पर प्रगति अद्यतन करने के निर्देश दिए।
#कायाकल्प_अभियान
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद