लालबर्रा: ग्राम पंचायत भांडामुर्री में चबूतरा निर्माण भुगतान के लिए पूर्व सरपंच घनश्याम बिसेन जनसुनवाई पहुंचे
ग्राम पंचायत भांडामुर्री में बरती गई वित्तीय अनियमितता का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विगत कई महीनों से गांव के जागरूक नागरिक अरुण ठाकरे द्वारा लगातार सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद और जिला पंचायत स्तर पर जांच भी कराई गई, जिसमें जांच अधिकारियों ने शिकायत को सही पाया। हाला