Public App Logo
Profile Picture

RPN News

@rpnnews
40Followers
0Following
रेवाड़ी # परमपूज्य श्री लाल जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव पर  बोडियों वाले थल्ले पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और के काटा गया * भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
रेवाड़ी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, नंबरों से छेड़छाड़ करने तथा अनधिकृत स्लोगन/डिजाइन लिखवाने वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई 3 दिनों में 121 वाहन इंपाउंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन - जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान - आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार
रेवाड़ी में 17 सितंबर से सेवा
संकल्प अभियान की शुरुआत *
 नागरिक अस्पताल में जल्द होगा, तीन सौ बेड का निर्माण कार्य शुरू - आरती सिंह राव
राव इंद्रजीत के नाम का सहारा लेकर लोग अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं - आरती सिंह राव
Breaking 
Location Faridabad 

फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

दो बदमाशों को लगी गोलियां

घायल बदमाशों को इलाज के लिए कराया गया है सरकारी अस्पताल बादशाह खान में भर्ती

बदमाशों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है

दोनों बदमाश दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं
सेवा संकल्प अभियान की सभी तैयारियां हुईं पूरी- डीसी अभिषेक मीणा*

*रेवाड़ी, 16 सितंबर।*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर को शुरु होने जा रहे सेवा संकल्प अभियान को मनाने के लिए रेवाड़ी जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह अभियान ग्राम व नगर स्तर पर 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव वीरवार 17 सितंबर की शाम को माजरा एम्स में दीप प्रज्जवलित करेंगी। आशीर्वाद का दीया नाम से यह कार्यक्रम जिला में 29 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सामाजिक, धार्मिक, गौशाला सेवा समिति आदि संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहन देना  है। इस अभियान के अंतर्गत रंगोली, भाषण स्पर्धा, अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी विभागों की सक्रिय भूमिका रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीसी में बताया कि अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। 
 वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवा  संकल्प अभियान की एक कॉफी टेबल बुक तैयार की जाएगी। इसमें रंगोली सामान्य नहीं, अपितु रचनात्मक तरीके से कुछ नया सृजन करते हुए बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में श्रमिक, अंत्योदय परिवार, छोटे कामगार आदि के लिए चलाई जा ही योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला जाए।
  इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीआईओ सचिन आदि मौजूद रहे।
----------------
*हंस नगर पीएनजी गैस ब्लास्ट मामला: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाला एक और आरोपी (प्रोजेक्ट मैनेजर कंसलटेंट) गिरफ्तार।*
शहर के मोहल्ला हंस नगर में गत 5 जुलाई को पीएनजी (PNG) पाइपलाइन से गैस रिसाव के कारण हुए भीषण ब्लास्ट और दो लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित कुमार त्रिवेदी निवासी गांव फतेहपुर, जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो आईजीएल कंपनी की सहयोगी कंपनी ' रेजोनेंस' में 'प्रोजेक्ट मैनेजर कंसलटेंट' के पद पर तैनात था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
जांचकर्ता ने बताया की मोहल्ला हंस नगर रेवाड़ी निवासी पीड़िता मधु ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की गत 5 जुलाई को पीएनजी पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान उनके घर के पास गैस एकत्रित हो गई थी, जिसकी दुर्गंध उसके पति सतबीर ने हादसे से ठीक पहले महसूस की थी। जब उनकी बेटी तन्नू ने कपड़े प्रेस करने के लिए बिजली का स्विच ऑन किया, तो अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में उसके पति सतबीर, बेटी तन्नू, पड़ोसी जयभगवान और 2 वर्षीय भतीजी खुशी गंभीर रूप से झुलस गए थे। आग बुझाने के प्रयास में उसके हाथ भी झुलस गए थे।
उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में 9 जुलाई को पीड़िता की बेटी तन्नू तथा 11 जुलाई को पीड़िता के पति सतबीर सिंह की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। पीड़िता ने इस हादसे के लिए आईजीएल (IGL) कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था, जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
*पुलिस जांच एवं पूर्व में गिरफ्तारियां*
जो मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने जांच का जिम्मा प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी, पीएसआई राकेश कुमार को सौंपा था।
प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह हादसा पीएनजी (PNG) गैस लीक होने के कारण हुआ था। जांच के आधार पर पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में आईजीएल का ठेका लेने वाली कंपनी 'डीएससी ट्रेडर्स' के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल निवासी वार्ड नं. 8 धारूहेड़ा, सुपरवाइजर रंजीत निवासी गांव काठूवास और सहयोगी कंपनी ' रेजोनेंस' के आरसीएम संदीप कुमार निवासी गोविंदपुरी, मोदीनगर, जिला गाजियाबाद (यूपी) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
*हालिया गिरफ्तारी:*
जो इस मामले में प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी पीएसआई राकेश कुमार ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी अंकित कुमार त्रिवेदी (आईजीएल कंपनी की सहयोगी कंपनी ' रेजोनेंस' के प्रोजेक्ट मैनेजर कंसलटेंट)- निवासी गांव फतेहपुर, जिला लखीमपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया है। 
*पुलिस अधीक्षक का संदेश*
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और सुरक्षा मानकों में घोर लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में निष्पक्ष जांच जारी है और घटना में संलिप्त अन्य दोषियों की गिरफ्तारी भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान के लिए माता-पिता को मिले सफल परवरिश के मंत्र, राज इंटरनेशनल स्कूल में एकत्रित हुए अभिभावक

राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी में प्री-प्राइमरी के अभिभावकों के लिए एक विशेष परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के व्यवहार, भावनाओं और आदतों को बेहतर ढंग से समझना और विद्यालय व घर के बीच मजबूत साझेदारी बनाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ हुई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों से जुड़ी आम चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने कहा कि स्कूल आते समय बच्चों का रोना या माता-पिता से अलग होने से डरना इस उम्र में सामान्य है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चे को कभी डराकर स्कूल न भेजें और विदा लेते समय हमेशा सकारात्मक रहें। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों का ध्यान बहुत जल्दी भटकता है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक बैठाकर न पढ़ाएँ, बल्कि 10-15 मिनट की छोटी-छोटी गतिविधियों, कहानी, कविता और खेल-खेल में सिखाएँ । मोबाइल और टीवी का अधिक उपयोग बच्चे की नींद, भाषा और व्यवहार को प्रभावित करता है, इसलिए भोजन के समय और सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन पूरी तरह बंद रखें। इस दौरान पुनीत सर ने व्यवहार और सामाजिक विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि जिद करना, गुस्सा दिखाना इस उम्र में आम बात है क्योंकि बच्चे अपनी भावनाएँ सही शब्दों में नहीं बता पाते। ऐसे में अभिभावक स्वयं शांत रहें और अच्छे व्यवहार की तुरंत प्रशंसा करें। भाषा विकास के लिए प्रतिदिन बातचीत करें, बच्चे की बात बीच में न काटें और सोने से पहले कहानी जरूर सुनाएँ । साथ ही बच्चों को कृपया, धन्यवाद, क्षमा जैसे विनम्र शब्द और खिलौने साँझा करना सिखाएँ । इस अवसर पर डीन सर ने पढ़ाई के अनावश्यक दबाव, गृहकार्य और दिनचर्या पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के सीखने की गति अलग होती है, इसलिए तुलना करने से बचें। उन्होंने कहा कि तुलना दबाव पैदा करती है जबकि प्रोत्साहन आत्मविश्वास बढ़ाता है। पेंसिल पकड़ने से पहले रंग भरना, मिट्टी और ब्लॉक्स जैसे खेल कराएँ ।गृहकार्य के लिए शांत जगह तय करें, कार्य बच्चे को स्वयं करने दें और गलती पर डांटे नहीं। सोने-जागने का समय निश्चित रखें और सुबह की तैयारी रात में ही कर लें।इसके साथ ही स्कूल डायटीशियन  निशा मैम ने खान-पान और स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भोजन को रंगीन और आकर्षक बनाकर परोसें और छोटी मात्रा से शुरू करें। हरी सब्जियों को बारीक काटकर दाल, खिचड़ी, सांभर या चीला में मिलाकर दें, चॉकलेट को पुरस्कार न बनाएँ । बच्चों को बड़ों की देखरेख में साफ घास में 5-10 मिनट नंगे पैर चलने और पौधों को पहचानने का अवसर दें। रोगों से लड़ने की क्षमता के लिए अच्छी नींद, संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी, रोज के सक्रिय खेल, हाथ धोने की आदत और समय पर टीकाकरण ही सबसे मजबूत आधार हैं।
अंत में अभिभावक-शिक्षक के बीच नियमित संवाद पर जोर दिया गया और सभी ने बच्चों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण समय देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी आए हुए अभिभावकों को अपना क़ीमती समय निकालकर आने के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे ही अपना साथ बनाए रखने की कामना की।
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक सिद्धार्थ यादव का रेवाड़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत * अभिनंदन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
सिंग इज किंग
रेवाड़ी स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल का नन्हा मुन्ना - छात्र सिंग इज किंग
नन्ना मुन्ना बच्चा श्री हनुमान जी चालीसा करते हुए
रेवाड़ी भाजपा नेता के भतीजे की हत्या का राज खुला *दोस्त की पत्नी से थे अवैध संबंध * पुलिस ने जितेन्द्र हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी # नई सब्जी मंडी में चला नगर परिषद का पीला पंजा * बाज़ार में मचा हड़कंप
पंजाबी महिला मंच की संगीता खुराना बनी प्रधान* अनु बहल सचिव* सुमन चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष* पिंकी चांदना संभालेंगी PRO की जिम्मेदारी सौंपी गई * प्रधान संगीता खुराना ने अपनी टीम के साथ
भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली का जन्मदिन केक काटकर मनाया
कांग्रेस कमेटी शहरी  (जिला सचिव) ललित अग्रवाल ने अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल, मिठाई खिलाई, और उनका आशीर्वाद लिया 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी के (जिला सचिव) ललित अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम में जाकर फल,मिठाई, और बिस्कुट भुजिया (फल प्रसाद) स्वरूप की सेवा का पुण्य किया और वहां पर करीब 15 से 17 के लगभग मौजूद सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्होंने कहा कि वे आगे भी भविष्य में अपने जन्मदिन और त्योहारों पर और कोई भी शुभ   कार्यक्रमों पर यहां पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने और फल मिठाई प्रसाद की सेवा का दान धर्म करने का कार्य जारी रखेंगे और यह भी कहा कि आज जो कुछ भी मैं हूं अपने माता-पिता जी के दिए हुए संस्कारों और उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की बदौलत हूं और यह भी कहा कि उनके माता-पिता और बाबा श्याम जी का आशीर्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और दया दृष्टि उन पर और उनके पूरे परिवार पर ऐसे ही बरकरार रहे हमेशा और ऐसे ही वह जिंदगी भर दान धर्म सेवा भाव करते रहे जरूरतमंदों की और बुजुर्गों की इस शुभ कार्य में साथ देने के लिए उनके साथ रवि शर्मा हरेंद्र कुमार हँसाका  साहिल श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे
रेवाड़ी भारतीय जनता पार्टी जिला   जिला अध्यक्ष वन्दना पोपली ने अपना जन्मदिवस गोशाला में गौ माता की सेवा करके , व जरूरतमंद बच्चों के बीच जा कर केक काट कर जन्मदिन मनाया व बाबा फरीद वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया व आशीर्वाद प्राप्त किया
रेवाड़ी चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म पुलिस जांच में जुटी
धारूहेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट दफ्तर की पार्किंग से गाड़ियों की बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव निखरी निवासी योगेश और ईश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू किया और निशानदेही पर चोरी की दो बैटरियां बरामद कीं।
रेवाड़ी जन्माष्टमी पर हवाई फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेवाड़ी मेगा रोजगार मेले में युवाओं को मिले मौके पर ही नियुक्ति पत्र* आठ सौ युवा पहुंचे मेगा रोजगार मेले में
रेवाड़ी को कैटल फ्री करने के नगर परिषद के दावे हवा हवाई * व्यापार एसोसिएशन ने बेसहारा पशुओं  को लेकर सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी मैराथन में उमड़ा जनसैलाब *
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी
रेवाड़ी मैराथन में उमड़ा जनसैलाब *   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी