पीरो: प्रोजेक्ट +2 गर्ल्स स्कूल में जर्जर विद्यालय भवन की छत टूटने से शिक्षक घायल
Piro, Bhojpur | Aug 18, 2026 प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब बड़ा हादसा टल गया। जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक शिक्षक घायल हो गए। घायल शिक्षक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलोटी गांव निवासी सुनीत कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।