सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के ददौली गांव के समीप डंफर की टक्कर से खोया व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोरांव थाना क्षेत्र के ददौली गांव समीप शनिवार की दोपहर डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खोया व्यवसाई की मौत हो गई। बताया जाता है कि रामनगर चकिया निवासी राम सजीवन यादव प्रतिदिन की तरह घर से खोवा लेकर दौदोली चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर देने गए थे।खोवा देकर लौट रहे थे कि डंफर ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।