पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में महिलाओं ने पति की लंबी आयु व सफल जीवन की कामना के लिए अखंड तीज व्रत किया
पति की लंबी आयु की और सफल जीवन की कामना को ले सोमवार को पोड़ैयाहाट में सुहागिन महिलाओं ने अखंड तीज व्रत रखा। स्नान ध्यान से निवृत होकर उन्होंने नए वस्त्र धारण किए और पूर्ण श्रृंगार के साथ भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना की। अगले दिन मंगलवार को स्नान ध्यान के बाद वे अपना उपवास तोडेंगी।