घाटमपुर: घाटमपुर में खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 200 किलो खोया किया नष्ट
रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने परास गांव में छापेमारी की। यहां अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किया जा रहा करीब 200 किलो खोया और 150 लीटर मिश्रित दूध मौके पर नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ता सत्येंद्र सिंह द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर को पानी में घोलकर खोया तैयार किया जा रहा था। तैयार खोया खुले में रखा था