मड़ावरा: मड़ावरा में दीपावली पर्व पर लगने वाले अस्थाई पटाखा बाजार स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण
मड़ावरा में दीपावली पर्व पर लगने वाले अस्थाई पटाखा बाजार स्थल का मंगलवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अस्थाई पटाखा बाजार स्थल का निरीक्षण किया। यह जगह सब्जी मंडी मार्ग पर पानी की टंकी के पास है। एसडीएम ने बताया कि इस बार दुकान लगाने के लिए करीब दो दर्जन दुकानदारों ने आवेदन किया है।